बटाला (रंजनदीप संधू ):- लोक इंसाफ पार्टी प्रभारी विजय त्रेहन की ओर से गांधी चौंक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर लोक इंसाफ पार्टी बटाला विजय त्रेहन ने कहा कि लोग पहले से ही बढ़ती हुई महंगाई से परेशान थे और अब केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पेट्रोल, और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के साथ गरीबों का दिन-प्रतिदिन गला घोंटा जा रहा है। विजय त्रेहन ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार उन किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है, जो हमारे देश के अन्नदाता हैं और केंद्र सरकार अपने किसानों कि मांगों को पूरा नही कर रही है, ।इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नरेबजी भी की गई। उन्होंने कहा कि यह विरोध उन लोगों के लिए भी है, जो सरकार का समर्थन कर रहे है और पेट्रोल, डीजल तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की अनदेखी कर रहे है। इस अवसर पर भगवंत सिंह सिविल डिवीजन के अध्यक्ष, मुखवंत सिंह बसरा सिविल डिवीजन के उपाध्यक्ष, शमी कुमार बटाला शहर अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


