
पंजाब भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी बटाला के निजी दौरे पर थे। अनिल जोशी ने कहा, ‘मैंने किसानों का पक्ष लिया है, इसलिए बीजेपी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है.’
अनिल जोशी ने बीजेपी से निकाले जाने के बाद कहा, मैंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है. पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, “पंजाब के कुछ नेताओं ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे किसानों के लिए खड़े होने का इनाम मिला है।”
Adv.

