ICSE,ISC Date Sheet: सीआईएससीई आईएससी जल्द जारी करेगी डेटशीट

 

 

दिल्ली (रंजनदीप संधू ) :-सीआईएससीई आईएससी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE – CISCE) जल्द ही ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2021 डेट शीट जल्द जारी करेगी।  कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट WWW.cisce.org पर जारी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के बाद आधिकारिक साइट पर डेटशीट अपलोड कर दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर जाकर छात्र डेटशीट को डाउनलोड कर पाएंगे।वहीं कुछ समय पहले CISCE ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक ICSE, ISC बोर्ड परीक्षाएं 2021 हर साल की तरह कोविड-19 संक्रमण की वजह से फरवरी तथा मार्च में आयोजित नहीं की जाएगी। जानकारी CISCE ने नोटिफिकेशन में कहा था कि ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा 2021 डेट शीट की घोषणा उचित समय आने पर बाद में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *