आयकर विभाग ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए व्यक्तिगत आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 कर दी गई है। विभाग ने बताया, “कोविड-19 ऑउटब्रेक के कारण करदाताओं को हो रही परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।” आज दोपहर 3 बजे तक 8,96,617 आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

