केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच उस समय खलबली गई जब पंजाब के 65 वर्षीय एक किसान ने सोमवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर के पास खुदकुशी का प्रयास किया. किसान फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन के रहने वाले निरंजन सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. निरंजन सिंह को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है. अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस किसान के पास से एक नोट भी लिखा मिला है जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है.
आत्महत्या की वजहों के बारे में जब पूछा गया तो पुलिस ने बताया,“हम उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है.” पिछले हफ्ते बाबा संत राम सिंह की कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया था. उनकी कथित आत्महत्या की वजह यह बताई गई है कि वो ‘किसानों का कष्ट बर्दाश्त नहीं कर सके.

