नरेश गोयल को आम आदमी पार्टी जिला खजांची नियुक्त किया

+

नरेश गोयल को आम आदमी पार्टी जिला खजांची नियुक्त किया

बटाला, (अमरीक मठारू रंजनदीप संधू) आम आदमी पार्टी जिला इंडस्ट्री सैल गुरदासपुर के प्रधान रह चुके नरेश गोयल को पार्टी प्रति अच्छी सेवाओं को देखते हुए उन को जिला खजांची की जिम्मेदारी दी गई है। इस के साथ ही डा. कुलविन्दर सिंह को जिला दफ्तर इंचार्ज, डी.एस. खालसा को जिला मीडिया इंचार्ज, तजिन्दर सिंह को जिला सोशल मीडिया इंचार्ज, तरसेम ठाकुर को जिला इवेंट इंचार्ज लगाया गया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि पार्टी की तरफ से मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने उन को इंडस्ट्री सैल जिला गुरदासपुर का प्रधान बनाया था तो उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर दिया था।

गोयल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को मुख्य रख कर योजनाबद्ध तरीकों से पार्टी में नई जान फूंकी जाएगी जिससे आम आदमी पार्टी अपना झंडा बुलंद करके उम्मीदवार विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *