24-48 घंटे में अगले चरण की बातचीत के प्रति आशान्वित हूं: कृषि कानून पर दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद अगले 24-48 घंटे के अंदर सरकार और किसानों के बीच बातचीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि वह बातचीत के ज़रिए दोनों पक्षों में ‘सहमति’ के प्रति आशान्वित हैं। वहीं, गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, “जब तक एमएसपी सुनिश्चित रहेगा…तब तक सरकार स्थिर रहेगी।”

