पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

चंडीगढ़ (Ranjandeep Sandhu,AmrikMatharoo):- पंजाब यूनिवर्सिटी जहां एक ओर पीजी कोर्स के लिए नवंबर में काउंसलिंग शुरू हो रही है, वहीं यूजी कोर्सेज के लिए दूसरी काउंसलिंग का भी नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजन होगा। यूजी कोर्स के लिए पहली काउंसलिंग सितंबर माह में पूरी हो चुकी है। पीयू में इस समय 149 पीजी कोर्सेज का संचालन किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए इस वर्ष 28000 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। ऐसे में पीयू प्रशासन के सामने जल्द काउंसलिंग शुरू करने का दवाब भी है। पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया नवंबर से शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार दो नवंबर के बाद पीजी कोर्स के लिए पहली काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसका स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं पीजी कोर्स के लिए तीन बार आवेदन प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ाया गया है। पीयू प्रशासन ने पीजी कोर्स के लिए दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *