बटाला में धार्मिक स्थल श्री अचलेश्वर धाम मंदिर, रेलवे स्टेशन और एक कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वालो को पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बटाला में धार्मिक स्थल श्री अचलेश्वर धाम मंदिर, रेलवे स्टेशन और एक कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। विदेश में रह रहे गुरपंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

IPT BUREAU

BATALA (AMRIK MATHAROO)23 सितंबर की देर रात बटाला के धार्मिक स्थल श्री अचलेश्वर धाम मंदिर में कुछ अज्ञात लोग मंदिर के बाहर और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखते नजर आए थे। हालांकि इस मामले में बटाला पुलिस और रेलवे पुलिस ने इन नारों को मिटा दिया था,

लेकिन विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपंत सिंह पन्नू ने इन नारों को लिखने की कार्रवाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और प्रवासियों को पंजाब छोड़ने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इतना ही नहीं, इसके बाद 29 सितंबर की रात को फिर ऐसा ही मामला सामने आया जब देर रात शहर के एक निजी कॉलेज की दीवारों पर फिर से इसी तरह के खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले।

Adv.

इस मामले को लेकर आज पुलिस जिला बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने खुलासा करते हुए बताया कि शहर के एक निजी कॉलेज की दीवारों पर ये देश विरोधी और भद्दे नारे लिखे गए थे। अपराध करने की नीयत से खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि उनके द्वारा 7 युवकों को गिरफ्तार किया गया है,

Adv

जबकि जांच में पता चला है कि इस कृत्य को गुरपंत सिंह पन्नू और उसके साथी अभय प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा हरूवाल ने अंजाम दिया था, जो विदेश में अर्मीनिया में रहता है और वहीं से बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़ा है और पहले भी थाना किला लाल सिंह में ग्रेनेड हमला कर चुका है। एसएसपी बटाला ने दावा किया कि राजा हरूवाल ने विदेश में बैठकर इन युवकों का इस देश विरोधी कृत्य को अंजाम देने के लिए ब्रेनवॉश किया था और उन्हें कुछ पैसे भी दिए थे, जिसकी जांच में सामने आया है कि उन्हें विदेश से 14 हजार रुपये भी मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *