भारतीय कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण केस में सुनवाई का दूसरा चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ.
नीरव मोदी भारत सरकार द्वारा लगाये गए अनुमानित 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी/मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के मामले में अपने प्रत्यर्पण को रुकवाने के लिए लड़ रहे हैं
एक केस सीबीआई द्वारा बनाया गया है जो पंजाब नेशनल बैंक के साथ बड़ी धोखाधड़ी का है। वहीं दूसरा केस प्रवर्तन निदेशालय ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज कराया था जो मनी लॉन्ड्रिंग का है। फ़रवरी महीने में भारतीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने इसकी पुष्टि की थी। इस दल को नीरव मोदी के ख़िलाफ़ कोर्ट में एक प्रथम दृष्टया मामला स्थापित करना होगा ताकि यह बताया जा सके कि नीरव मोदी को भारतीय अदालतों के सामने ज़रूरी जवाब देने हैं। मार्च 2019 में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से, नीरव लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्हें जेल से ही, वीडियो लिंक के ज़रिये अदालत में पेश किया गया था।

