कुछ भी तो तय नहीं है। सफ़र भी अनजाने

कौन हैं हम?
कहाँ हैं मज़िल अपनी?
किस राह पर जाना हैं?
नहीं जानते हम।

कुछ भी तो तय नहीं है।
सफ़र भी अनजाने
पड़ाव भी अनिश्चित
पग भी गिने चुने।

हे परमात्मा !
पत्ता भी नहीं हिलता
तेरी रज़ा के बगैर।
तेरी माया तू ही जाने।

जीवन एक यात्रा है
हम सब पथिक।
तू ही मार्गदर्शक !
तू ही रखवाला!

हम हैं महज़ कठपुतलियां।
नित्य नये अनुभव ।
कैसे निर्धारित करता है समय?
तेरी लीला न्यारी प्रभु !

रिपुदमन शर्मा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *