नई शिक्षा नीति के संबंध में बटाला के जगजोत ने केंद्रीय मंत्री को भेजा सुझाव पत्र

नई शिक्षा नीति के संबंध में बटाला के जगजोत ने केंद्रीय मंत्री को भेजा सुझाव पत्र
बटाला
बटाला के युवा जगजोत सिंह ने ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिनिस्टर रमेश पोखरियाल को सुझाव पत्र भेजकर नई शिक्षा नीति 2020 मैं कुछ सुझावों को शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में भेजे सुझाव पत्र संबंधी बताया कि शिक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण बनाने के लिए शिक्षा के ढांचे में केवल बदलाव से बात नहीं बनेगी, बल्कि शिक्षा को हर वर्ग के लिए जरूरी और मुफ्त करना पड़ेगा। इसलिए नई शिक्षा नीति 2020 में 12वीं कक्षा तक पूरे देश में शिक्षा जरूरी की जाए। इससे हम बाल मजदूरी पर काफी हद तक नकेल डाल सकते हैं। इसके साथ जरूरतमंद श्रेणी के होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के साथ-साथ भता भी दिया जाए, ताकि आर्थिक मंदी का शिकार हुए बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सके। दूसरे को जवाब में उन्होंने बताया कि एक देश एक शिक्षा बोर्ड और एक सिलेबस हो, क्योंकि अमीर का बच्चा महंगे और अच्छे बोर्ड में शिक्षा ग्रहण करता है जबकि गरीब का बच्चा छोटे बोर्ड में शिक्षा लेता है।

ईस कारण दोनों की शिक्षा में बचपन से ही अंतर हो जाता है। इस अंतर को खत्म करना चाहिए और एक देश एक बोर्ड लागू करके हर क्षेत्र और हर वर्ग के बच्चे को शिक्षा का बराबर हक दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *