पवित्रा पूनिया ने एजाज खान से क‍िया प्‍यार का इजहार

 

यह लव स्टोरी बन रही है पवित्रा पूनिया और एजाज़ खान के बीच। sara gopal को शायद एजाज खान पसंद करने लगे थे। वह उनकी तारीफ भी करते दिख जाते थे। लेकिन उनके अचानक इविक्शन ने सभी को करारा झटका दिया। इसके बाद सभी घरवाले एक-दूसरे के साथ कनेक्शन बनाने की कोशिश करते नजर आए। शायद कुछ ऐसी ही कोशिश पवित्रा पूनिया भी कर रही हैं।
बीते एपिसोड में  एजाज़ खान को कई बार किस करते और गले लगाते हुए दिखीं। इतना नहीं, एजाज़ जब किचन में काम कर रहे थे तो पवित्रा ने जाकर उन्हें पीछे से हग कर लिया। हालांकि

एजाज खान

इसे लेकर कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दे रहे, लेकिन पवित्रा पूरे जी-जान से इस कोशिश में लगी हैं कि एजाज़ के साथ उनका कनेक्शन बन जाए। वित्रा पूनिया ने एजाज़ खान के साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। वह उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में भी पूछती दिखीं। लगता है कि पवित्रा पूनिया की यह सारी स्ट्रैटिजी ‘बिग बॉस 14’ में टिके रहने के लिए है। पवित्रा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट तो हैं ही, साथ ही वह बेबाकी से पूरे लॉजिक के साथ अपनी बात भी रखती हैं। जरूरत पड़ने पर वह दबंग वाले अवतार में भी आ ही जाती है। लेकिन ‘बिग बॉस’ के घर में लंबे समय तक टिके रहने के लिए थोड़ा प्यार और कनेक्शन की जरूरत होती है। तो कहीं ये सब पवित्रा शो के लिए तो नहीं कर रहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *