रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत , एक महीने बाद जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती
नई दिल्ली: ( Ranjandeep sandhu, Amrik Matharoo)
हाईकोर्ट ने कहा है कि रिया को 6 महीने तक एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी. साथ ही इस मामले के किसी भी गवाह से मिलने की इजाज़त नहीं होगी और अदालत की हर सुनवाई पर रिया को हर हाल में मौजूद रहना होगा.सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल में बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार की गई रिया चक्रवर्ती को आज सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गई है और शाम करीब 5:25 उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है. हाईकोर्ट ने रिया को एक लाख के मुचलके पर ज़मानत दी है. साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें नज़दीक के पुलिस स्टेशन में हर 10 दिन में अपनी हाज़िरी देनी होगी. इसके अलावा अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा. अदालत ने कहा है कि अगर उन्हें ग्रेटर मुंबई से भी बाहर जाती हैं तो उन्हें जांच अफसरों को इस बारे में पहले जानकारी देनी होगी.
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल में बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है. रिया के अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. रिया चक्रवर्ती को एक लाख के मुचलके पर जमानत मिली है. रिहा होने के बाद उन्हें 10 दिनों तक नजदीकी पुलिस स्टेशन पर हाजिरी लगानी होगी. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा और वह अदालत की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगी. इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी इस पर रिएक्शन दिया है.

