अखिल भारतीय किसान संघर्ष
नए कृषि कानूनों के खिलाफ पटना में प्रदर्शनकारियों का मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटना (बिहार) में मंगलवार को विभिन्न वाम दलों व किसान संगठनों ने नए कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ गांधी मैदान से राज भवन के लिए मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने डाक बंगला चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। बतौर रिपोर्ट्स, इसके बाद प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

