अबोहर में बीएसएफ के डीआईजी मुख्यालय की गश्त पार्टी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए।
(एन संधू)
अबोहर में बीएसएफ के डीआईजी मुख्यालय की गश्त पार्टी ने आज सुबह 7 बजे ऑपरेशन कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए। सूत्रों के अनुसार, गोला बारूद को पाकिस्तानी की तरफ से भारतीय सीमा में फेंक दिया गया था। डीआईजी अबोहर की 124 वीं बटालियन के जवान आज सुबह ग़ज़नी चौकी के पास गश्त कर रहे थे, जब उन्हें पाकिस्तानी की तरफ से भारतीय सीमा पर फेंका हुआ गोला बारूद मिला। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बीएसएफ ने तीन एके -47 राइफल, छह मैगजीन और 91 गोलियां, एक अमेरिकी निर्मित 2 एम 16 राइफल, चार मैगजीन और 57 गोलियां के अलावा दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 गोलियां बरामद की। कैश की जब्ती के बाद बीएसएफ इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। जलालाबाद पुलिस को भी सूचित किया गया है।

