बटाला (अमरीक मठारू गुरिंदर संधू)पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नजरों में राज्य की जनता की नाराजगी कोई अहमियत नहीं रखती जनता की नाराजगी उनकी मांगे को नजरअंदाज करने वाले कैप्टन सरकार अपने चहेतों को खुश करने में लगी हुई है किसी तरह उनकी कुर्सी कायम रहे⋅ लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बात को भूल गए हैं सत्ता का सुख देने वाली पंजाब की जनता ही है ना
कि उसके विधायक सुख दे सकते हैं यह शब्द अकाली दल हाई लेवल पंजाब कमेटी के सदस्य उपाध्यक्ष इंदर सेखडी ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे सेखडी आगे ने कहा कांग्रेस में चल रहा घमासान अंतिम समय की ओर जा रहा है क्योंकि भविष्य में कांग्रेस सत्ता से वंचित होने जा रही है पंजाब की जनता कांग्रेश को किसी कीमत पर सत्ता सौंपने वाली नहीं है कांग्रेस के नेता भविष्य में लोगों से किस जुबान पर वादे करते नजर आएंगे क्योंकि पिछले वादे इनसे निभाए नहीं गए पंजाब की जनता भी इस बात को समझ गई है कांग्रेस के अंदर सत्ता सुख प्राप्त करने की भागम भाग मची हुई है कांग्रेस द्वारा किसी को पार्टी का अध्यक्ष पद ,किसी को चेयरमैन ,किसी को अन्य प्रकार के पदों का लालच देकर पार्टी की स्थिरता रखने का खोखला दावा किया जा रहा है जनता इस बात को भलीभांति देख रही है कि कांग्रेस में घमासान के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा विपक्ष के नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर , कभी विजिलेंस द्वारा धमका कर चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है यह सारा कार्य सत्ता में रहने के लिए किया जा रहा है लेकिन जनता कांग्रेस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी विषय में राज्य के अंदर अकाली बहुजन की सरकार बनने जा रहे हैं कांग्रेसियों द्वारा जो घोटाले किए गए हैं ,झूठे पर्चे दर्ज किए गए हैं या किए जा रहे हैं इनकी पूरी छानबीन करवाई जाएगी।
Adv.

