एस एल बाबा कॉलेज में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पर वेबीनार आयोजित
बटाला (अमरीक मठारू/गुरिंदर संधू)एसएल बावा डीएवी कॉलेज बटाला की प्रिंसिपल डॉ मंजुला उप्पल के नेतृत्व में पी जी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार की देखरेख में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया वेबीनार का मूल मकसद बी कॉम और बीबीए के विद्यार्थियों का कंप्यूटर पर काम करने की योग्यता को प्रफुल्लित करना था वेबीनार में कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कौशल ने विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे करना है के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें प्रशिक्षित किया वेबिनार के मुख्य वक्ता प्रोफेसर संजीव कौशल ने वर्तमान में अलग-अलग क्षेत्रों में पीपीटी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अध्यापन,मार्केटिंग ,मेडिकल, गवर्नमेंट इत्यादि प्रत्येक क्षेत्र में अपनी बात को प्रभावी ढंग से कहने व प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एक अति महत्वपूर्ण एप्लीकेशन है।
Adv.
जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवीण होना चाहिए इस मौके पर विद्यार्थियों को पीपीटी में स्लाइड्स कैसे बनती हैं वह डिजाइनिंग कैसे होती है के बारे में अलग-अलग तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस मौके पर कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को आईसीटी स्किल्स को बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा निर्मित सिलेबस में सेमिनार का पेपर भी रखा गया है के बारे में जानकारी दी जिसमें विद्यार्थियों को विविध विषयों पर पीपीटी तैयार करके दिखाने को कहा गया है उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बोलने में आत्मविश्वास बनेगा और और जीवन में उनको लाभ भी मिलेगा अंत में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मंजुला उप्पल ने कॉमर्स विभाग के इस ज्ञानवर्धक वेबीनार के आयोजन पर सभी को बधाई दी तथा वर्तमान में तकनीकी युग में ऐसे महत्वपूर्ण टेक्निकल विषयों पर वेबीनार आयोजित होते रहने की जिज्ञासा भी व्यक्त की इस मौके प्रोफेसर अमनप्रीत कौर और प्रोफेसर भावना को वेबीनार में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया गया।
Adv.


