लायंस क्लब सुजानपुर हरमन 13 सितंबर को लगाएगा निशुल्क करोना जांच कैंप

लायंस क्लब सुजानपुर हरमन 13 सितंबर को लगाएगा निशुल्क करोना जांच कैंप
पठानकोट 10 सितंबर (सीमा अरोड़ा लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की और से प्रधान भारत भूषण महाजन की अध्यक्षता में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में एस एम ओ नीरू  शर्मा के साथ बैठक की गई इस संबंधी जानकारी देते हुए अध्यक्ष भारत भूषण महाजन ने कहा कि लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की ओर से  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर के सहयोग से 13 सितंबर   रविवार को श्री रामलीला क्लब सुजानपुर में कोरोना की जांच का कैंप आयोजित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की ओर से  ही लोगों को करोना  संबंधी जागृत कर रही है  इस मौके पर  एस एम ओ डॉक्टर नीरू शर्मा, नोडल अफसर डॉ आंचल शर्मा ,कार्यकारी अधिकारी नगर कौंसिल  सुजानपुर विजय सागर मेहता ने कहा कि लोग इस कार्य में  सहयोग करें इतना ज्यादा से ज्यादा  अपनी जांच कराएं उन्होंने कहा कि  इस कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जांच करवाएं इसके साथ ही कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में रोजाना इसकी निशुल्क जांच की जा रही है  उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए लोग सरकार की ओर से जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करें हमेशा मास्क लगाकर रखें सोशल दूरी बनाकर रखें तथा कोई भी लक्षण आने पर इसे छुपाए ना बल्कि उसकी जांच करवाएं ताकि समय रहते ही इलाज लिया जा सके इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी विजय सागर मेहता, आंचल शर्मा, इंजीनियर अजय महाजन, इंजीनियर विनय कुमार ,सुनील महाजन, अमित महाजन ,प्रवीण सैनी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *