नई दिल्ली (रंजनदीप संधू ) :- सिनेमा के पर्दे तक कई क्रिकेटरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट में क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी जुड़ चुका है, क्रिकेटर हरभजन सिंह की फ़िल्म फ्रेंडशिप का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया। मूल रूप से तमिल में बनी फ़िल्म हिंदी में रिलीज़ की जाएगी। हरभजन ने फ़िल्म के तीनों ट्रेलर सोशल मीडिया में साझा किये हैं।
फ्रेंडशिप रोमांटिक-स्पोर्ट्स फ़िल्म है, जिसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह किसी फ़िल्म हीरो की तरह रोमांस, डांस, एक्शन और कॉमेडी करते दिखेंगे। इस फ़िल्म का निर्देशन जॉन पॉल और शाम सूर्या ने किया है। फ़िल्म क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ जाने-मानने एक्टर अर्जुन, लोसलिया और सतीश मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बतौर लीड हीरो क्रिकेटर हरभजन सिंह का यह डेब्यू है। इससे पहले वो कुछ फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं।

