चोरी की बाइक सहित चोर को मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

 

 

बटाला (रंजनदीप संधू):-वीरवार को महाराजा बाजार

लीक वाला तालाब  एक दुकान से दोपहर करीब 12 बजे बाइक चोरी हो गई । बाइक मालिक ने चोरी संबंधी शिकायत चौकी बस स्टैंड पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस संबंधी सभी नाकों को सूचित कर दिया था। थाना सेखवां पुलिस द्वारा कलेर खुर्द पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक को पकड़ लिया व चोर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेखवां के एएसआइ संतोख सिंह ने बताया कि वीरवार देर सायं करीब सात बजे कलेर खुर्द पर पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान गश्त किया जा रहा था। इतने में एक बाइक चालक व्यक्ति उन्हें देखकर पीछे को घूमने लगा। इस दौरान टायर फिसलने से वह बाइक सहित गिर गया। उसे शक के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि यह बाइक चोरी की है। आरोपित लखविदर मसीह वासी कोटली बटाला लीक वाला तालाब महाराजा बाजार

से चोरी करके गुरदासपुर में बेचने जा रहा था। उसे मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *