सरकार ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की वास्तविक जीडीपी में 7.7% की गिरावट का अनुमान है। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी में 4.2% वृद्धि हुई थी।
यह गिरावट रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुमान 7.5% से भी ज़्यादा है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का जीवीए 2020-21 में 3.4% दर से बढ़ने की उम्मीद है।

