किसान संयुक्त मोर्चा (प्रदर्शन कर रहे 40 किसान यूनियन) ने शनिवार को केंद्र को पत्र लिखकर कहा कि उनका प्रस्ताव है कि किसानों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे हो। बतौर किसान, बैठक में ‘तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द/निरस्त करने के लिए अपनाए जाने वाली क्रियाविधि’ समेत 4 एजेंडे शामिल होंगे ।

