संसद के सेंट्रल हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ‘आप’ सांसद भगवंत मान और संजय सिंह ने कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी की। मान ने कहा, “लाखों किसान ठंड में ठिठुर रहे हैं… अन्नदाता मर रहे हैं सर, तीनों कानून वापस ले लो।”

