हरियाणा में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाने वाले किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धक्का-मुक्की व पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। अंबाला डीएसपी मदन लाल ने बताया, “हमने 13 किसानों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

