किसान आंदोलन का आज26वां दिन है. नए कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों ने फैसला किया है कि आज वह क्रमिक भूख हड़ताल (Farmers Hunger Strike) करेंगे. इसके 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में सभी राजमार्गों पर टोल वसूली नहीं करने देंगे. इस बीच किसानों के आंदोलन से जुड़े किसान एकता मोर्चा (Kisan Ekta Morcha) पेज को फेसबुक (Facebook) ने ब्लॉक कर दिया. किसान इस पेज पर अपने आंदोलन से जुड़े अपडेट दे रहे थे. किसानों संगठनों के अनुसार, इस पेज को बंद किया गया. हालाँकि कुछ घंटे के बाद फेसबुक ने इस पेज को फिर से एक्टिव कर दिया, लेकिन ये मुद्दा रात से ही अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
किसानों का फेसबुक पेज बंद होने से सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. फेसबुक पर ही लोगों का कहना है कि फेसबुक ने एक बार फिर अपनी ज़ाहिर कर दी. ये दिखाता है कि फेसबुक किस तरह से आवाजों को दबाने का काम करता
o
है. ट्विटर पर भी इसकी आलोचना हो रही है. फेसबुक पर ये मामला टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.

