दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के बारे में ऑनलाइन किसी भी गलत सूचना या ‘फेक न्यूज़ का मुकाबला करने के लिए ‘आईटी सेल’ शुरू किया है। 25 से अधिक ऑनलाइन और 35 ऑफलाइन वॉलंटियर्स वाला ‘आईटी सेल’ 24 घंटे काम करता है। वहीं, किसानों ने ‘ट्रॉली टाइम्स’ नामक एक द्विभाषी अखबार भी शुरू किया है।
दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक आईटी सेल बनाया गया है। प्रदर्शन में शामिल करीब 60 लोगों के पास ही इसकी कमान है। यह 24 घंटे एक्टिव रहता है और इसमें 25 ऑनलाइन, जबकि 35 ऑफलाइन वॉलंटियर्स हैं। ये लोग आंदोलन को लेकर फैलाई जाने वाली अफवाहों और फर्जी खबरों से ही निपटने के साथ ऑनलाइन डिस्कशंस की निगरानी भी करते हैं।
सेल ने Kisan Ekta Morcha नाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और यूट्यूब पर अपने हैंडल और अकाउंट बनाएं हैं, जो बनाए जाने के तीन दिनों के भीतर लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।

