किसानों का ज़हर खाना कभी चिंता का कारण नहीं बना लेकिन उनका पिज़्ज़ा खाना न्यूज़ बना है: दिलजीत
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन में पिज़्ज़ा स्टॉल लगाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिनेता व सिंगर दिलजीत दोसांझ ने प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत ने ट्वीट किया, “किसानों का ज़हर खाना कभी चिंता (का कारण) नहीं बना, लेकिन उनका पिज़्ज़ा खाना न्यूज़ है!” दिलजीत ने आगे लिखा, “शाबाश (शाबाशे) , तुम्हारा पेट बहुत दुखा, है ना?”

