सिंघु बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने घोषणा की है कि वे 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चिदोनी ने कहा, “सभी जिला मुख्यालयों पर धरने का आयोजन किया जाएगा।” किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपवास करेंगे।


