सोमवार को बीजेपी नेताओं के घर पर धरना देंगे और टोल प्लाज़ा करेंगे बंद: किसान
भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ 14 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालयों, बीजेपी नेताओं के घरों पर धरना दिया जाएगा और रिलायंस-अदाणी के टोल प्लाज़ा को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनों में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, किसान 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर रोड को बंद करेंगे।

