केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भारतीय किसान यूनियन
किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। किसान यूनियन ने दावा किया कि इन तीनों कानूनों से किसान ‘कॉर्पोरेट लालच की चपेट में आ जाएंगे। गौरतलब है कि किसान संगठनों और सरकार के बीच अब तक 6 चरणों की बातचीत हो चुकी है।
![]()
![]()

