दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर व गौहर खान के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा, निर्देशक अनुभव सिन्हा व हंसल मेहता भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं।
प्रीति ज़िंटा ने ट्वीट कर किसानों को ज़मीन का सिपाही बताया। वहीं, अनुभव सिन्हा ने लिखा, “रावी, चिनाब, सतलुज, ब्यास और झेलम के पानी में कुछ खास है।”

