किसान आंदोलन के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और गौहर खान
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, गौहर खान, रितेश देशमुख और चित्रांगदा सिंह समेत कई हस्तियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया, “हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं…उनकी पीड़ा को दूर किए जाने की ज़रूरत है…उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए।” वहीं, गौहर ने लिखा, “किसान नहीं बंजर भूमि…मैं सरकार से… उनके मुद्दों…को समझने की अपील करती हूं।”

