किसानों के भारत बंद को आरजेडी, शिवसेना, टीएमसी, सपा व आप समेत कई दलों ने दिया समर्थन

किसानों के भारत बंद को आरजेडी, शिवसेना, टीएमसी, सपा व आप समेत कई दलों ने दिया समर्थन
(अमरीक मठारू, रंजनदीप संधू)
नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के बीच 8 दिसंबर को किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद का कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। कांग्रेस के अलावा ममता बनर्जी की टीएमसी, लालू यादव की आरजेडी, अखिलेश यादव की सपा, अरविंद केजरीवाल की आप, केसीआर की टीआरएस, आरएलडी, शिवसेना बाल ठाकरे और लेफ्ट पार्टियों ने इसे समर्थन देने का फैसला किया है।

आंदोलन (Farmers Protest) कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार कृषि कानून (Farm Laws) वापस लेगी या नहीं इसका हां या ना में जवाब दे. जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक हम दिल्ली से जाने के पक्ष में नहीं हैं.

 

साथ ही किसानों ने ये भी कहा कि कानून वापस होने के बाद ही वो
बाकी मुद्दों पर सरकार से बात करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *