टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरबाणी का पाठ किया और आपस में व सुरक्षाकर्मियों को प्रसाद बांटा। पांच दिन से दिल्ली के आसपास डेरा जमाए बैठे किसानों में अधिकतर पंजाब से हैं। गौरतलब है कि आज गुरु नानक देव का 551वां
प्रकाश पर्व है।

