संगरूर: संगरूर के सुनाम रोड पर कल रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक कार के अंदर पांच लोग झुलस कर मर गए। खबरों के मुताबिक, कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के दौरान कार में आग लग गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जाता है कि हादसे में मरने वाले लोग एक रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे।

