कीड़ी मिल अफगाना के बाहर शुक्रवार दोपहर एक बजे गन्ना की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों ने धरना लगा दिया।

कीड़ी मिल Qadian (Ranjandeep Sandhu, Amrik Matharoo_):- कीड़ी मिल अफगाना के बाहर शुक्रवार दोपहर एक बजे गन्ना की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों ने धरना लगा दिया। किसानों ने मिल कमेटी , राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि 4 साल से चड्ढा शुगर मिल मैनेजमेंट द्वारा 46  करोड़ की राशि रोक रखी है। किसानों को घर चलाने में मुश्किल हो रही हैं। गुरप्रीत सिंह, सोहन  गिल, गुरपताप सिंह ने कहा कि पंजाब में गन्ने का भुगतान 200 करोड़ से अधिक हो गया है मगर मिल की ओर से अभी तक 2017-18 और 2019-20 के लिए 40 करोड़ की शेष राशि जारी नहीं की गई। इस दौरान किसान नेताओं ने उच्च न्यायालय के आदेश पर 15 प्रतिशत ब्याज के साथ 14 दिन के बाद गन्ने का बकाया तत्काल जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *