देवर ने अपनी भाभी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा ।.
नई दिल्ली:-(अमरीक मठारू, रंजनदीप संधू)
देश की राजधानी दिल्ली में एक देवर ने अपनी भाभी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पिछले तीन साल से आरोपी देवर अपनी भाभी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. आरोपी के भाई ने तीन साल पहले गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. हत्या की यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के करावल नगर इलाके की है.
आरोपी देवर रोहित ने भाभी का कत्ल करने के बाद खुद डीसीपी कार्यालय जाकर हत्या के बारे में सूचना दी और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

