बिग बॉस 14 में राधे मां की एंट्री पर बवाल, नाराज अखाड़ा परिषद ने तोड़ा नाता.

सुखविंदर कौर यानी राधे मां की बिग बॉस  में एंट्री पर विवाद खड़ा हो गया है। राधे मां के बिग बॉस में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। इस कारण साधु- संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने राधे मां से किनारा कर लिया है।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने पत्रकारों से कहा, ‘राधे मां न तो कोई संत हैं और न ही साध्वी। उनका किसी भी अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। पहले जुना अखाड़ा ने राधे मां को ‘महामंडलेश्वर’ की पदवी जरूर दी , लेकिन बाद में जब राधे मां की सच्चाई पता चली तो उन्हें उस अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। राधे मां को धर्म, धर्म ग्रंथों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें बस गाना और नाचना आता है। और ये चीजें उन्हें धार्मिक तो बिल्कुल भी नहीं बनातीं। उन्होंने सभी लोगों से अपील कि वे राधे मां को साधु और संतों के साथ न जोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *