(रंजनदीप संधू, अमरीक मठारू)
ये लोग आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. ये सभी लोग वहां कंस्ट्रक्शन और तेल सप्लाई करने वाली कंपनियों में काम करते थे.
लिबिया में 7 लोगों का अपहरण. ये लोग भारत के लिए फ़्लाइट पकड़ने त्रिपोली एयरपोर्ट जा रहे थे और रास्ते में ही उनका अपहरण हुआ.
सितंबर 2015-16 में भारत सरकार ने एडवाइज़री जारी करके सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को लीबिया नहीं जाने की सलाह दी थी. मई 2016 में सरकार ने हालात बिगड़ते देख लीबिया जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया .
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, लिबिया में स्थित हमारा दूतावास जो भारतीय नागरिकों के लिए काम करता है वह इस मामले पर लगातार काम कर रहा है. लिबियाई अधिकारियों और जहां वे लोग काम करते थे उनकी मदद से हम जल्द से जल्द अपने नागरिकों का पता लगा लेंगे और उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लेगें. दूतावास ने लीबिया की सरकार से भी बात की है. इसके अलावा कई अंतराष्ट्रीय संस्थाएं जो वहां सक्रिय हैं हम उनकी मदद भी ले रहे हैं ताकि सही-सलामन इन भारतीयों को वापस लाया जा सके.”
सरकार इन सात लोगों के परिवारों के संपर्क में हैं

