(अमरीक मठारू,रंजनदीप संधू):– इससे पहले यौन उत्पीड़न के आरोप पर अनुराग कश्यप की दोनों पूर्व पत्नियों ने अनुराग कश्यप का साथ दिया ।
अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं. महिलाओं को सशक्त करना जैसा आप करते भी रहते हैं और उनके लिए सुरक्षित जगह तैयार करते हैं, वो जारी रखें. मैं इसे सबसे पहले हमारी बेटी के साथ देखती हूँ. दुनिया में जरा सी भी ईमानदारी नहीं बची है और दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है। जितना हर कोई दूसरों से नफ़रत करने में अपनी ऊर्जा लगाता है, उतनी अगर रचनात्मकता में लगाए तो यह दुनिया एक बेहतर जगह होगी।
आरती बजाज ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, अब तक सबसे घटिया स्टंट, पहले इस पर मुझे गुस्सा आया और फिर हंसी आ गई। मैं दुखी हूँ कि आपको इससे गुज़रना पड़ रहा है. आप हमेशा ऊंचाई पर रहें और अपनी आवाज़ उठाना जारी रखें.। हम आपको प्यार करते हैं
हुमा क़ुरैशी ने क्या लिखा
हुमा क़ुरैशी ने लिखा, अब तक मैं कुछ नहीं कह रही थी क्योंकि मैं सोशल मीडिया की लड़ाइयों और मीडिया ट्रायल में विश्वास नहीं रखती हूं. मेरा नाम जिस तरह से इस मामले में घसीटा गया है उसे लेकर मैं गुस्सा हूं। सिर्फ अपने लिए गुस्सा नहीं बल्कि उन सभी औरतों के लिए जिनकी सालों की मेहनत और संघर्ष को उनके काम की जगहों पर ऐसे बेबुनियाद आरोपों के ज़रिए छोटा कर दिया जाता है. मेरी अपील है कि ऐसे नैरेटिव से दूर रहिएये पुरूष और महिला दोनों की ज़िम्मेदारी है कि वे ‘मीटू’ की गंभीरता को सुरक्षित रखें
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि उनके अनुभव और जानकारी में अनुराग कश्यप ने उनके या किसी और के साथ कोई ग़लत व्यवहार नहीं किया.
उन्होंने लिखा है, अनुराग और मैंने आख़िरी बार 2012-13 में काम किया । अनुराग मेरे प्रिय दोस्त हैं और एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक। मेरे अनुभव और जानकारी में उन्होंने मेरे या किसी और के साथ कोई ग़लत व्यवहार नहीं किया।
हालांकि जो भी ये दावा करता है , शोषण हुआ है, उसे अथॉरिटी, पुलिस और न्यायालय में रिपोर्ट करनी चाहिए।

